फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से झुलसी महिला, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट से झुलसी महिला, रेफर
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। सममनपुर थाना अंतर्गत कुर्कीबाजार में बुधवार सुबह एक महिला घर की सफाई करने के दौरान पंखे के तार पर पैर पड़ने से करंट की चपेट में आ गई। बुरी तरह झुलसी महिला को जिला अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी सुनीता देवी (32) बुधवार सुबह घर की सफाई कर रही थी। बताया जाता है कि इसी बीच उसका पैर पंखे के तार पर पड़ गया। तार कटा होने के चलते वह करंट की चपेट में आ गई। चीख पुकार व गुहार पर पहुंचे घरवालों ने उसे तार से अलग किया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो चुकी थी। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें