फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप में उतरे करंट से बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर थाना अंतर्गत राजेशहरयारपुर गोपालबाग में रविवार दोपहर एक वृद्धा की हैंडपंप में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिवारीजनों के अनुसार गांव निवासी यशोदा देवी (65) पत्नी रामराज रविवार दोपहर टुल्लूपंप लगे हैंडपंप पर नहाने गई। टूल्लूपंप का तार कटा हुआ था, जिससे हैंडपंप में करंट उतर गया। ऐसे में जैसे ही वृद्धा ने हेंडपंप का हत्था पकड़ा, वह करंट की चपेट में आ गई। चीख पुकार पर जब तक घरवाले मौके पर पहुंचकर जब तक उसे हैंडपंप से अलग करते, तब तक वह बेहोश हो चुकी थी। परिवारीजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, एसओ रामलखन पटेल ने बताया कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें