फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AmbedkarNagar News: छुट्टी पर घर आए सीआरपीएफ जवान की करंट लगने से मौत, चारा मशीन का तार जोड़ते समय हुई घटना

Sat, 15 Aug 2026 09:02 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर में छुट्टी पर घर आए सीआरपीएफ जवान की करंट लगने से मौत हो गई। चारा मशीन का तार जोड़ते समय घटना हुई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। आगे पढ़ें पूरी खबर....
विज्ञापन
करंट लगने से मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अंबेडकरनगर में आलापुर तहसील क्षेत्र के रोशनपुर गांव निवासी सीआरपीएफ जवान जवाहिर यादव (42) पुत्र महंत यादव की शनिवार को करंट लगने से मौत हो गई। जवाहिर वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में तैनात थे। वह तीन दिन पूर्व ही अवकाश लेकर घर आए थे।

विज्ञापन


बताया गया कि शनिवार को वह जानवरों के लिए खेत से हरा चारा लाए थे। चारा काटने के लिए मोटर चालू करने के लिए बिजली का तार जोड़ रहे थे। इसी समय अचानक तार उनके शरीर से चिपक गया। करंट की चपेट में आने से वह मौके पर ही गिर पड़े।

परिजन आनन-फानन में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रामनगर लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जवान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, घटना की जानकारी से गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें