अंबेडकरनगर। ऐतिहासिक बाबा गोबिंद साहब मेला में शुक्रवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और खिचड़ी चढ़ाकर पूजन अर्चन किया। बाद में मेले में जरूरी सामान की खरीदारी की। मकर संक्रांति पर यहां 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। इसको लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं।
बाबा गोविंद साहब पूर्वांचल का सबसे पुराना मेला है। दशमी और पूर्णिमा स्नान के लिए यहां जिले के अलावा गाजीपुर ,बलिया, सुल्तानपुर, गोरखपुर, बनारस, आजमगढ़, संत कबीर नगर, कुशीनगर नेपाल, सुल्तानपुर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैंं। दशमी के स्नान के लिए नवमी के दिन श्रद्धालु बाबा गोविंद साहब स्थान पर पहुंचते हैं। शाम को लिट्टी, खिचड़ी और चोखा का भोग लगाते हैं। नवमी और दशमी के मध्य रात्रि को स्नान कर बाबा गोविंद साहब को खिचड़ी चढ़ाने की परंपरा है। मेले में आसपास के अलावा अन्य जनपदों व प्रदेशों के दुकानदार अपनी दुकान लगाते हैं। स्थानीय लोग इस मेले का बेसब्री से इंतजार करते हैं। खासकर घर गृहस्थी से जुड़ी सामग्री खरीदने को लेकर महिलाओं में खासी उत्सुकता रहती है। मेले में महिलाओं की भीड़ भी खूब होती है। ठंड से बचाव के लिए मेला क्षेत्र में अलाव के भी कई स्थानों पर प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा को लेकर सभी जगहों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। मेला अब अपने अंतिम दौर में है। मकर संक्रांति पर पूजा पाठ के बाद मेले का समापन होगा।
मेले में खूब बिकी गुड़ की जलेबी
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के प्रसिद्ध शिव बाबा धाम में शुक्रवार को भक्तों की भीड़ रही। सुबह से ही बाबा के दर्शन व पूजन करने के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। मेले में लगी दुकानों से लोगों ने खूब खरीदारी की। इसमें महिलाओं ने जहां शृंगार का सामान खरीदा, वहीं गुड़ की जलेबी भी खूब बिकी। मौसम के खुलने के कारण मेले में भीड़ अच्छी रही।
10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।