सुल्तानपुर। उद्योग विभाग की ओर से लगाए गए 10 दिवसीय स्वदेशी मेले में सुबह से शाम तक खरीदार पहुंच रहे हैं। स्टॉलों पर लगे विभिन्न प्रकार के स्वदेशी सामान लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। इसमें खासकर मूंज बाध व लकड़ी के बने सामान ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
स्वदेशी मेले में उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं ओडीओपी, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनाओं से संबंधित सामानों के स्टॉल सजाए गए हैं। इसमें ओडीओपी (एक जनपद-एक उत्पाद) योजना के तहत मूंज बाध से बने सामानों की बिक्री ज्यादा हो रही है। इसके संचालक राजेश सिंह के मुताबिक कई वर्षों से मूंज के सामान बनाए जा रहे हैं। करौंदीकला क्षेत्र के लगे लकड़ी के विभिन्न सामान लोगों को भा रहे हैं। सुनील कुमार ने बताया कि लोग पेनदान, ब्रशदान, तस्तरी समेत अन्य सामान खरीद रहे हैं। जिला उद्योग उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि मेला 18 अक्तूबर तक चलेगा।