फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ओपीडी में भीड़, इमरजेंसी फुल, स्ट्रेचर पर इलाज

विज्ञापन
 जिला चिकित्सालय के दवा काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मौसम में बदलाव के साथ वायरल फीवर ने जिले में तेजी से पांव पसारे हैं। इससे संयुक्त जिला चिकित्सालय में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी है। सोमवार को ओपीडी और इमरजेंसी में लगभग दो हजार मरीज इलाज कराने पहुंचे। स्थिति यह रही कि बेड कम पड़ने पर कई मरीजों को स्ट्रेचर पर ही भर्ती करना पड़ा, जबकि फिजीशियन कक्ष के बाहर लोग घंटों अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन

सुबह अस्पताल खुलते ही पंजीकरण काउंटर पर लंबी कतारें लग गईं। कुल 1,750 नये और 250 पुराने मरीजों ने पर्चे बनवाए। सबसे ज्यादा भीड़ फिजीशियन कक्ष के बाहर रही, जहां तीन डॉक्टरों ने 660 मरीजों की जांच की। अधिकतर मरीज बुखार, सर्दी-खांसी और बदन दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे थे। डॉक्टर को दिखाने के बाद जांच केंद्र, पर्चा काउंटर और दवा वितरण खिड़की पर भी लंबी लाइनें लगी रहीं, जिससे पूरी प्रक्रिया में काफी समय लगा।
वायरल फीवर और गंभीर हालात में पहुंचे मरीजों के दबाव के कारण इमरजेंसी के सभी बेड फुल हो गए। मजबूरन कई मरीजों का स्ट्रेचर पर ही इलाज करना पड़ा, जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी असुविधा हुई। अस्पताल की क्षमता से अधिक मरीज पहुंचने के कारण स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर दबाव साफ दिखाई दिया।
विज्ञापन


प्रमुख विभागों की ओपीडी
फिजीशियन- 660
नेत्र रोग- 74
ऑर्थो- 343
त्वचा रोग- 140
अल्ट्रासाउंड-सीटी स्कैन के लिए भी भीड़
सिर्फ वायरल फीवर ही नहीं, बल्कि अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन कराने के लिए भी 150 मरीज पहुंचे। जांच के लिए भारी भीड़ उमड़ने से यहां भी दबाव बना रहा, जिसके चलते मरीजों को डेढ़ से दो घंटे तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।

बोले मरीज
ज्यादा भीड़ से परेशानी
सुबह 10 बजे बेटी को दिखाने अस्पताल आया हूं। उसे फाइलेरिया की शिकायत है। काफी देर से डॉक्टर का इंतजार कर रहा हूं, भीड़ अधिक होने से बहुत परेशानी हो रही है।
- बच्चाराम, भिउरा (अकबरपुर)

करना पड़ा इंतजार
फोटो: 28
सुबह 9:30 बजे बुखार की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचा था। डॉक्टर को दिखाने के लिए काफी देर इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा जांच कराने और दवा लेने की प्रक्रिया में भी बहुत समय लग रहा है।
विज्ञापन

- श्रीराम, पीपरपुर दुबरा (अकबरपुर)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें