फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल की ओपीडी में भीड़, 1564 मरीजों ने कराया उपचार

Wed, 16 Sep 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को फिजी​शियन के कक्ष के बाहर कतार में खड़े उपचार कराने पहुंचे
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मौसम में बदलाव के साथ बीमारियों का असर जिला अस्पताल की ओपीडी में भी दिखाई देने लगा है। बुधवार को 1564 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। अस्पताल खुलते ही परचा काउंटर पर मरीजों की भीड़ जुट गई। परचा बनवाने के बाद मरीजों को फिजीशियन समेत अन्य ओपीडी कक्षों के बाहर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


सबसे अधिक दबाव फिजीशियन की ओपीडी में रहा। तीन फिजीशियन के कक्षों में करीब 600 मरीजों ने चिकित्सकीय परामर्श लिया। डॉ. ब्रेमहेम, डॉ. योगेश वर्मा और डॉ. विवेक पांडेय के कक्षों के बाहर मरीजों की कतार लगी रही। त्वचा रोग विभाग में 124, ईएनटी में 160 और नेत्र रोग विभाग में 79 मरीज पहुंचे। वहीं, 44 मरीजों की ईसीजी की गई। सीएमएस डॉ. पीएन यादव ने बताया कि सभी मरीजों का उपचार कराया गया। मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।


बेड नहीं मिला तो स्ट्रेचर पर इलाज
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बुधवार सुबह बेड की कमी के कारण चार मरीजों को स्ट्रेचर पर उपचार कराना पड़ा। सुबह 10:59 बजे इमरजेंसी के सभी 18 बेड मरीजों से भरे थे। इसके बाद आने वाले मरीजों के लिए तत्काल बेड उपलब्ध नहीं हो सका। स्ट्रेचर पर मरीजों का चिकित्सकीय उपचार जारी रहा, लेकिन भर्ती मरीज के लिए निर्धारित बेड नहीं मिलने के कारण उन्हें उसी व्यवस्था में इलाज कराना पड़ा।
विज्ञापन



राउंड पर गए चिकित्सक, इंतजार करते रहे मरीज
जिला अस्पताल की फिजीशियन ओपीडी में बुधवार सुबह मरीजों को चिकित्सक के इंतजार में खड़ा रहना पड़ा। सुबह 10:52 बजे तक डॉ. विवेक पांडेय का कक्ष खाली था, जबकि बाहर मरीजों की कतार लगी थी। बीमारी और जांच की जरूरत के बीच मरीज अपनी बारी का इंतजार करते रहे। इस दौरान चिकित्सक के राउंड पर होने की बात सामने आई।


लंबी कतार ने बढ़ाई परेशानी
श्रवण क्षेत्र निवासी राजबहादुर गांठ और दर्द की समस्या लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे अस्पताल आने के बाद करीब दो घंटे तक चिकित्सक से मिलने के लिए कतार में खड़े रहना पड़ा। कानपुर निवासी अजीत रोजगार के सिलसिले में अकबरपुर में रहते हैं। वह सीबीसी जांच कराने जिला अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 10 बजे अस्पताल पहुंचने के बाद जांच और चिकित्सकीय परामर्श के लिए करीब एक घंटे इंतजार करना पड़ा।

जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को फिजीशियन के कक्ष के बाहर कतार में खड़े उपचार कराने पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें