फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हो पा रहा ओवरब्रिज का निर्माण, जाम बन रहा मुसीबत का सबब

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युतनगर। एनटीपीसी के निकट मखदूमनगर रेलवे क्रॉसिंग पर स्वीकृति के बावजूद ओवरब्रिज निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पा रहा। इसका खामियाजा सीधे तौर पर आम जनमानस को भुगतना पड़ रहा। दरअसल एनटीपीसी जाने वाली मालगाड़ियों के आवागमन के चलते दिन में कई बार मखदूमनगर स्थित रेलवे क्रॉसिंग को बंद करना पड़ता है। इस बीच यहां न सिर्फ दर्जनों वाहनों की कतार लग जाती है वरन जाम के चलते यात्रियों व स्थानीय नागरिकों को व्यापक मुश्किलों का सामना भी करना पड़ता है। इन सब समस्याओं को देखते हुए बीते दिनों मखदूमनगर रेलवे क्रॉॅसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की स्वीकृति मिली थी। एनटीपीसी ने 36 करोड़ की रकम निर्गत कर दी है। इसके बावजूद सेतु निगम द्वारा निर्माण कार्य का शुभारंभ अभी तक नहीं किया जा सका है, जिसका खामियाजा प्रतिदिन आम जनमानस को भुगतना पड़ रहा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि टांडा मया मार्ग स्थित एनटीपीसी के निकट मखदूमनगर नगर रेलवे क्रासिंग पर लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए लंबे समय से यहां ओवरब्रिज निर्माण की मांग नागरिकों द्वारा की जा रही। कारण यह कि एनटीपीसी कोयला लेकर जाने वाली मालगाड़ियों के आने जाने के चलते दिन में कई बार रेलवे क्रॉसिंग को बंद करना पड़ता है। इससे यहां न सिर्फ दर्जनों वाहनों की कतार लग जाती है वरन इससे उत्पन्न जाम के चलते यात्रियों को व्यापक मुश्किलों का सामना भी करना पड़ता है। इस बीच बीते दिनों एनटीपीसी विस्तारीकरण के चलते 1320 मेगावाट प्लांट की स्थापना के बाद से कोयले की खपत और बढ़ गई। इससे अब प्रतिदिन 9 मालगाड़ी कोयला लेकर आती जाती हैं। ऐसे में अब दिन में कई बार रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से जाम की समस्या व्यापक हो चली है। इसी मार्ग से होकर लोग मया, अयोध्या व लखनऊ के लिए आवागमन करते हैं। ऐसे में जब भी रेलवे क्रासिंग बंद होता है। यहां बड़ी संख्या में वाहनों की कतार लगने के साथ जाम लग जाता है।
बीते दिनों नागरिकों की मांग व समस्या को देखते हुए एनटीपीसी के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग ने 36 करोड़ की लागत से 600 मीटर लंबा तथा टू लेन ओवरब्रिज निर्माण का प्रस्ताव तैयार सेतु निगम को भेज दिया था। बताया जाता है रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज की स्वीकृति तथा आवश्यक धनराशि मिल जाने के बावजूद सेतु निगम निर्माण कार्य शुरू नहीं करा रहा, जिससे आये दिन यहां लगने वाली जाम की स्थिति विकट होती जा रही है। इससे नागरिकों को व्यापक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच सेतु निगम के लचीले रवैये पर नाराज नागरिकों ने नाराजगी प्रकट की। टांडा निवासी पिंटू, सुनील व रामप्रताप ने कहा कि ओवरब्रिज की स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण चालू न होना समझ से परे है। यदि समय रहते निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया होता तो लोगों को जाम के संकट से न जूझना पड़ता है। उधर एडीएम डॉ पंकज वर्मा ने कहा कि सभी जरूरी प्रयास सुनिश्चित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें