जलालपुर। कोतवाली पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भियान सैदपुर निवासी सद्दाम की तलाश पुलिस को काफी दिनों से थी। उस पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।
इस बीच कोतवाल मनीष कुमार सिंह के नेतृत्व में दरोगा ओमप्रकाश यादव व प्रियांशु भट्ट, हेडकांस्टेबल कृष्णकुमार सिंह आदि की टीम ने रविवार देर शाम भवानीपट्टी मोड़ के निकट से उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जलालपुर कोतवाली लाया गया जहां से बाद में उसे जेल भेज दिया गया।