फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर लौट रहे युवक को मारी गोली, जिला अस्पताल फैजाबाद रेफर

Thu, 15 Jun 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
गोली मारी - फोटो : symbolic
विज्ञापन
थाना अंतर्गत बनगांव में बुधवार देर शाम ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहे एक युवक को पहले से घात लगाए कुछ लोगों ने गोली मार दी। गोली उसके बाएं बाजू में लगी। उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर से जिला अस्पताल फैजाबाद रेफर कर दिया गया। बाद में घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद समेत चार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
बनगांव निवासी चैतू (28) पुत्र झपसी बुधवार देर शाम खेत में खाद डालकर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर घर लौट रहा था। गांव के मोड़ पर पहुंचते ही वहां पहले से घात लगाए चार लोगों ने उसे रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, एक बदमाश ने उसे गोली मार दी। गोली लगते ही चैतू ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े।

लोगों को आता देख हमलावर मौके से भाग निकले। गोली राजेश के बाएं बाजू में लगी। गंभीर अवस्था में उसे पहले सीएचसी भीटी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  वहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला अस्पताल फैजाबाद रेफर कर दिया गया। बाद में घायल के बड़े भाई राजेश कुमार ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन


एसओ वकील सिंह यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव निवासी रौनक सिंह, भीम सिंह निवासी बनगांव थाना भीटी व सुल्तानपुर जनपद के लंभुआ निवासी अमित कुमार समेत चार के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
 
गौरतलब है कि जून 2016 में गांव निवासी रौनक के बड़े भाई दीपक सिंह की जेसीबी से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। इसमें चैतू आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बीते दिनों ही वह जमानत पर रिहा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें