फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात पर युवक ने की तीन बहनों की पिटाई

Wed, 01 Jun 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती पिटाई से घायल युवती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घर का दरवाजा बंद करने की बात भाई से कहना तीन बहनों को भारी पड़ा। नाराज भाई ने बहन की पिटाई कर दी। उसे बचाने पहुंची दो अन्य बहनों को भी युवक ने जमकर मारापीटा। पीड़ित बहनों ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर के जरिये अकबरपुर थाना अंतर्गत पहितीपुर बाजार निवासिनी हसीना बानो (19) पुत्री आसमोहम्मद ने कहा कि मंगलवार रात वह अपनी दो बहनों के साथ घर में सो रही थी। उसकी मां बहराइच गई हुई हैं। घर में ही उसका बड़ा भाई व भाभी भी अलग रहते हैं।

मंगलवार रात वे दोनों अपने कमरे में सो गए लेकिन घर का मुख्य दरवाजा नहीं बंद किया। बुधवार सुबह जब उसने अपने भाई से कहा कि दरवाजा बंद कर दिया करो नहीं तो चोरी हो सकती है। यह बात भाई को नागवार गुजरी और उसने उसकी पिटाई शुरू कर दी। उसे बचाने पहुंची अमीना (17) व मोमिना (14) की भी लाठी-डंडे से पिटाई कर दी।
विज्ञापन


इससे तीनों को चोटें आईं। गुहार मचाने पर पहुंचे लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। हसीना के अनुसार उसका भाई अक्सर ही उन लोगों के साथ मारपीट व अभद्रता करता है। एसओ महेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजकर आवश्यक छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें