फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख के सामान की चोरी

Wed, 06 Jul 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अन्नावां बाजार में मोबाइल की दुकान से हुई के बारे में बुधवार को पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अहिरौली अंतर्गत अन्नावां बाजार स्थित एक मोबाइल शॉप से अज्ञात चोरों ने नगदी समेत लगभग एक लाख का माल पार कर दिया। पीड़ित को इसकी जानकारी बुधवार सुबह दुकान पहुंचने पर हुई। उसने तत्काल इसकी जानकारी अहिरौली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक छानबीन भी की।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के अन्नावां गांव निवासी राघवेंद्र तिवारी की अन्नावां बाजार में मोबाइल शॉप है। प्रतिदिन की तरह वह शाम को दुकान बंद कर घर चला गया।  मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने दुकान की शटर का ताला तोड़ दिया।

इसके बाद कैश काउंटर में रखी कुछ नगदी, सात मोबाइल सेट, 15 हजार रुपये से अधिक के रिचार्ज कूपन, पांच दर्जन से अधिक चार्जर, मोबाइल कवर व हेडफोन समेत लगभग 20 हजार रुपये का माल पार कर दिया। बुुधवार सुबह जब राघवेंद्र दुकान पर पहुंचा और शटर का ताला टूटा देखा तो हैरान रह गया।
विज्ञापन


दुकान के ज्यादातर कीमती सामान नदारद थे। उसने तत्काल घटना की सूचना अहिरौली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक छानबीन की। पीड़ित को चोरों ने करीब एक लाख रुपये की चपत लगाई है। एसओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें