फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों का ताला तोड़ 1 लाख का सामान चोरी

Tue, 23 Jun 2015 09:44 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महरुआ बाजार में सोमवार रात चोरों दो दुकान के शटर का ताला तोड़कर लगभग एक लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी होने के बाद दोनों दुकान मालिकों ने थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। साथ ही केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन

    जानकारी के मुताबिक सुभाषचंद्र सोनी की महरुआ चौराहे पर सराफा की दुकान है। प्रतिदिन की तरह सोमवार की सायं वह दुकान बंद कर घर चला गया। मंगलवार प्रात: जब कुछ लोग उधर से गुजरे, तो शटर का ताला टूटा हुआ देखा। इससे मौके पर हड़कंप मच गया।
 देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर दुकान मालिक सुभाषचंद्र भी मौके पर पहुंचा। शटर उठाकर जब दुकान के अंदर गया, तो वहां दृश्य देख वह सन्न रह गया।
विज्ञापन

 दुकान के अंदर सामान इधर उधर फैला हुआ था। सुभाष के अनुसार चोरों ने 12 चांदी का कड़ा, 4 जोड़ी पायल, 15 हजार रुपये की सोने की कील पार कर दी गई थी।
इसी दुकान से चन्द्र कदम आगे हीड़ी पकडिय़ा गांव निवासी दलबहादुर पुत्र आद्या प्रसाद सिंह की मेडिकल स्टोर की दुकान का ताला तोड़कर चोर 6 हजार रुपये नगदी सहित दवा की कई बोतलें उठा ले गए। दोनों दुकानदारों ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
एसओ राजदेव मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।     उधर एक ही रात में दो दुकानों के शटर का ताला टूटने से बाजार वासियों में पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी व्याप्त है। उनका कहना है कि रात्रि गश्त को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह लापरवाह बना हुआ है।
रात्रि गश्त बढ़ाए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका। इसी का नतीजा है कि चोरों के हौसले बुलंद हैं और लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें