फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुशाला में आग से दो मवेशी जले

Fri, 15 Jan 2016 11:45 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर अकबरपुर फायर स्टेशन की टीम व महरुआ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर कबू पाया। आग की इस घटना से दोनों परिवारों को करीब एक लाख रुपए का नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार रात महरुआ थाना क्षेत्र के हीड़ी पकड़िया गांव में  गांव के रामदेव की पशुुशाला में आग लग गई। गुहार पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। आग की लपटें इतनी  तेज थी कि लोग उसे बुझा नहीं पा रहे थे।

इस पर घटना की सूचना महरुआ पुलिस को देने के साथ ही अकबरपुर फायर स्टेशन को भी दी गई। इस बीच की लपटों ने बगल स्थित ऊषा देवी पत्नी स्व परमदेव की पशुशाला को भी चपेट में ले लिया। इसमें रामदेव का एक बछड़ा जलकर मर गया, जबकि दो गायें गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन


ऊषा की भैंस भी जलकर मर गई। मौके पर पहुचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। आग की इस घटना से दोनों परिवारों को करीब एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है। लेखपाल अखिलेश सिंह ने गांव पहुंचकर मौके का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें