फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में युवक की मौत

Wed, 21 Sep 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में गोली लगने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती महिला व किशोरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अकबरपुर थाना अंतर्गत रग्धूपुर गांव में मंगलवार देर शाम बर्थ डे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग हुई। इस दौरान एक गोली पार्टी में मौजूद युवक के पेट में लगी, साथ ही तीन अन्य महिलाओं को भी छर्रे लगे। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई और लोग इधर उधर भागने लगे।
विज्ञापन


देखते ही देखते खुशी का माहौल चीख पुकार में बदल गया। आननफानन में युवक व तीनों महिलाओं को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वहीं किशोरी समेत अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में करने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। बाद में युवक के परिवारीजनों ने थाने पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


अकबरपुर थाना क्षेत्र के रग्घूपुर गांव निवासी पंकज कुमार के पुत्र बंटी (एक वर्ष) की सालगिरह के मौके पर मंगलवार देर शाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। पहला बर्थ डे होने के चलते रिश्तेदारों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

केक काटने के बाद डीजे पर बज रहे फिल्मी गानों पर लोग थिरक रहे थे। इसी बीच किसी व्यक्ति ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में बरती गई लापरवाही से एक गोली कार्यक्रम में आए अकबरपुर थाना अंतर्गत कोटवा सीहमई गांव निवासी विनोद यादव (38) के पेट में जा लगी।

पास ही मौजूद रग्घूपुर गांव निवासिनी लीलावती (37) पत्नी शत्रुघन, सुनीता (21) पुत्री करमराज व सोनी (15) पुत्री रामकेवल के हाथ में भी गोली के छर्रे लग गए। घायल युवक भूमि पर गिर पड़ा। अचानक चली गोली से मौके पर   हड़कंप मच गया। चीखते चिल्लाते लोग इधर उधर भागने लगे।

इस बीच गंभीर रूप से घायल विनोद व तीनों महिलाओं को परिवारीजनों ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां युवक की हालत गंभीर देख कर उसको चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान विनोद ने देर शाम दम तोड़ दिया।

वहीं अन्य तीनों घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किए  जाने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। इसके बाद विनोद के परिवारीजनों ने थाने पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करने को तहरीर दी है। उधर कोतवाल महेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। आवश्यक प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें