फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के कातिल को उम्रकैद

Tue, 07 Jun 2016 11:46 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
जेल
विज्ञापन
युवक की हत्या के मामले में आरोपी को कोर्ट ने सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई। उस पर 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। 11 जुलाई 2014 की रात जैतपुर के जोलहापुर गांव में अशोक कुमार (28) की हत्या कर दी गई थी। उस समय वह घर के सामने सड़क किनारे चारपाई पर सो रहा था।
विज्ञापन


प्राथमिकी में पिता शिवपूजन ने बताया था कि जब वह सुबह साढ़े चार बजे उठे तो देखा कि उसका बेटा अशोक चारपाई के नीचे खून से लथपथ पड़ा है। उसकी धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने इस मामले की विवेचना शुरू की। इसमें श्रवण कुमार को पुलिस ने हत्या का आरोपी बनाया।

बाद में उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। मामला सत्र परीक्षण के लिए पेश हुआ। मामले की सुनवाई के दौरान अपर जिला सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय अनिल कुमार ने अभियुक्त श्रवण कुमार को हत्या के आरोप में सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई। उस पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें