फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से किशोर की मौत

Thu, 14 Jan 2016 10:29 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सुल्तानपुर जिले के अखण्डनगर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी विजय कुमार (16) पुत्र उमेश बुधवार देर शाम साइकिल से कहीं जा रहा था। गांव से निकलकर मुख्य मार्ग पर पहुंचते ही एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने ग्रामीणों की मदद से आननफानन उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अन्य सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के नसरुल्लाहपुर गांव निवासी मनीराम (38) पुत्र रामसकल बुधवार देर शाम बाइक से इब्राहिमपुर जाते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


मालीपुर थाना क्षेत्र बेलउवा बरियारपुर गांव निवासी श्वेत सिंह राना (30) पुत्र राघव बुधवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर निवासी राजमन (65) पुत्र हरिओम गुरुवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें पहले सीएचसी जहांगीरगंज में भर्ती कराया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें