फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार के मलबे में दबकर किशोर की मौत

Tue, 07 Nov 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जैतपुर थाना अंतर्गत मिर्जापुर गांव में मंगलवार दोपहर कच्चा घर गिराने के दौरान दीवार के मलबे की चपेट में आकर एक किशोर मजदूर की मौत हो गई। हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को परिवारीजनों ने तहरीर देने से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस ने पंचनामा कर शव परिवारीजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन


मिर्जापुर गांव निवासी आनंद (17) पुत्र अमरेज मजदूरी करता था। मंगलवार को वह गांव के ही प्रभाकर कुमार के पुराने कच्चे घर को गिराने का कार्य कर रहा था। इसी बीच अचानक कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई, जिसके मलबे की चपेट में आकर आनंद दब गया। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। काम में लगे अन्य मजदूरों व ग्रामीणों ने मलबा हटाकर आनंद को बाहर निकाला।

गंभीर रूप से घायल आनंद को ग्रामीणों ने आनन-फानन में बाजार स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर जैतपुर थाना प्रभारी एसएन भगत दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि, परिवारीजनों ने किसी प्रकार की तहरीर देने व पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इस पर पंचनामा कर शव परिवारीजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें