फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी

Thu, 14 Jan 2016 10:50 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में चालक व ट्रैक्टर पर बैठा एक अन्य उसके नीचे दब गए। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों को कोई भी चेट नहीं आई। गुरुवार सुबह जेसीबी से गन्ना हटवाकर ट्रैक्टर व ट्रॉली को गड्ढे से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अकबरपुर थाना क्षेत्र के दशमड़े गांव निवासी रामसजीवन वर्मा अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली से जमुनीपुर स्थित एक क्रेशर पर गन्ना बेचनेे ले जा रहा था । ट्रैक्टर-ट्रॉली अकबरपुर गौहनिया मार्ग स्थित लालापुर संपर्क मार्ग की तरफ मुड़ते ही अनियंत्रित हो गई।

इसके बाद ट्रैक्टर समेत ट्रॉली बगल स्थित गड्डे में पलट गई। ट्रैक्टर चला रहे रामसजीवन व उस पर बैठा एक अन्य युवक भी उसके चपेेट में आ गया। राहगीरों की मदद से अरजानीपुर व परमादा गांव के ग्रामीणों ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। गुरुवार सुबह मशीन से ट्रैक्टर व ट्रॉली को गड्ढे से बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें