फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को अगवा कर पांच माह तक दुराचार

Mon, 30 May 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
गैंगरेप
विज्ञापन
गुरु-शिष्या के पवित्र संबंध को एक बार फिर शर्मसार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। कक्षा 11 की छात्रा को एक शिक्षक ने अगवा कर उसके साथ पांच माह तक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे छोड़कर भाग गया। छात्रा के पिता की तहरीर पर हंसवर थाने की पुलिस आरोपी शिक्षक के विरुद्ध केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

 
पिता ने बताया कि उसकी पुत्री हंसवर थाना अंतर्गत एक विद्यालय में कक्षा 11 की छात्रा है। जनवरी में वो अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। लोकलाज के भय से पुलिस को भी नहीं बताया। रविवार को बदहवास हालत में अचानक घर पहुंची पुत्री ने बताया कि शिक्षक ने उसे 7 जनवरी को अगवा कर वाराणसी ले गया।

जहां किसी स्थान पर उसे बंधक रख उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ लगभग पांच माह तक दुष्कर्म करता रहा। जब उसकी पुत्री ने शादी करने पर जोर दिया, तो बीते दिनों आरोपी शिक्षक उसकी पुत्री को फैजाबाद रेलवे स्टेशन पर  छोड़कर भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन


उसकी बेटी ने किसी तरह रिश्तेदार से संपर्क किया और उसके साथ रविवार शाम घर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी। इस पर वह अपनी पुत्री को लेकर हंसवर थाने पहुंचा और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
 
हंसवर थाना प्रभारी ध्रुवचंद्र मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुर्गा कुंड जनपद वाराणसी के रहने वाले शिक्षक सुधीर कुमार गुप्ता के विरुद्घ अपहरण, दुष्कर्म समेत पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर पीड़ित छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस टीम आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें