फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधक से मांगी 10 लाख की रंगदारी

Thu, 09 Jun 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
रंगदारी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
रामअवतार इंटर कालेज खजुरी के प्रबंधक व सीमेंट व्यवसायी बलराम वर्मा से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। घटना की तहरीर थाने में दे दी गई है। शिकायत में कहा गया है कि रंगदारी न मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खजुरी बाजार निवासी बलराम वर्मा रामअवतार इंटर कालेज खजुरी के प्रबंधक हैं। वे खजुरी बाजार में ही सीमेंट का कारोबार करते हैं। एक प्रतिष्ठित सीमेंट कंपनी की उन्होंने एजेंसी ले रखी है।

बताया जाता है कि वे एक दिन पहले बुधवार को अपनी सीमेंट की दुकान पर बैठे थे, तभी शाम लगभग पांच बजे करीब एक मोबाइल नंबर से उनके पास फोन आया। उनका नाम पता पूछने के बाद फोन करने वाले ने उनसे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। फोन पर उसने खुद का परिचय हीरा सिंह के रूप में दिया। कहा कि इस रकम की व्यवस्था जल्द ही कर दो।
विज्ञापन


इसके बाद रकम कहां पहुंचाना है यह बताया जाएगा, फोन करने वाले ने होशियारी दिखाने या पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। रंगदारी मांगने के बाद फोन कटा तो बलराम दहशत में आ गए। उन्होंने इसकी जानकारी परिवारीजनों व अपने कुछ शुभचिंतकों को दी।

सबने तय किया कि घटनाक्रम से पुलिस को अवगत कराया जाए, और इसकी लिखित शिकायत भी की जाए। विद्यालय प्रबंधक इसके बाद अपने कुछ परिचितों के साथ तहरीर लेकर मालीपुर थाने पहुंचे, और पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।

पुलिसकर्मियों ने विद्यालय प्रबंधक को सुरक्षा का भरोसा दिलाया, और कहा कि उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। पुलिस ने जिस नंबर से फोन किया गया था, उसे सर्विलांस पर लगवा दिया है। एसओ मालीपुर चंद्रभान यादव ने बताया कि छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें