फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू तट से युवती लापता, डूबने की आशंका

Tue, 14 Jul 2015 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज  थाना क्षेत्र के बिड़हर गांव में मंगलवार को सरयू तट पर कपड़े धोने गई एक युवती लापता हो गई। नदी के किनारे चप्पलें व कपड़े मिलने के चलते परिवारीजन उसके डूबने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी में युवती की तलाश कराई मगर कोई सफलता नहीं मिली। बिड़हर गांव निवासी कमलेश कनौजिया की पुत्री निसकला (19) मंगलवार पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे सरयू नदी के बिड़हर घाट पर कपड़े धोने गई थी। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटी, तो उसकी तलाश की गई। परिवारीजन जब बिड़हर घाट पर पहुंचे, तो वहां कपड़े व निसकला की चप्पलें पड़ी मिलीं। निसकला के नदी में डूबने की आशंका से परिवारीजनों में रोना-पीटना मच गया। कुछ ग्रामीण युवकों ने नदी में कूदकर युवती की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बीच एसओ ज्ञानेंद्र सिंह भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोर बुलाकर नदी में युवती की तलाश कराई मगर कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें