फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला पोस्टमैन का शव

Wed, 10 Feb 2016 11:52 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बहोरपुर गांव निवासी रामनिहाल त्रिपाठी (50) पुत्र रामनेवाज त्रिपाठी डाक विभाग के टांडा सर्किल में ग्राम डाक सेवक रनर के पद पर तैनात थे। प्रतिदिन की तरह मंगलवार सुबह वह ड्यूटी के लिए घर से निकले।
विज्ञापन


देर शाम तक वह वापस घर नहीं पहुंचे तो परिवारीजनों को चिंता सताने लगी। उन्होंने उनकी गांव के इर्दगिर्द व रिश्तेदारी में काफी तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। अनहोनी की आशंका से परिवारीजन परेशान हो गए।

खोजबीन करते हुए रात लगभग दस बजे परिवारीजन ग्रामीणों के साथ गांव से लगभग आधा किमी दूर कुरमौर गांव के मोड़ पर पहुंचे तो वहां एक बाग में आम के पेड़ से रामनिहाल का शव लटकता हुआ दिखाई पड़ा। गमछे से उनका शव पेड़ से लटक रहा था।
विज्ञापन


यह देखकर ग्रामीणों में जहां सनसनी फैल गई, वहीं परिवारीजनों में रोना पीटना मच गया। सूचना मिलने पर कोतवाल ओपी यादव पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारा। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाल श्री यादव ने बताया कि किन परिस्थितियों में रामनिहाल की मौत हुई, इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। मृतक के  पुत्र पंकज ने कहा कि उनके पिता की साजिश के तहत हत्या की गई है। उन्होंने पौत्र के लिए मिठाई लाने का वादा भी किया था।

ऐसे में वह आत्महत्या कर ही नहीं सकते। उनकी हत्या ही की गई है। मृतक के पुत्र ने तहरीर दी है। पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। रामनिहाल के तीन पुत्र इंद्रजीत, पंकज व राहुल तथा एक पुत्री है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें