फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटे 12 हजार व बाइक

Sun, 12 Jun 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
loot - फोटो : demo pic
विज्ञापन
वैवाहिक आयोजन में भाग लेने आ रहे एक व्यक्ति से बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर 12 हजार की नगदी समेत बाइक व सोने की चेन लूट ली। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


बाद में पीड़ित ने केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी। मऊ जनपद के रतनपुरा थाना अंतर्गत चट्टी गांव निवासी अमित पुत्र श्यामलाल रविवार दोपहर बाद बाइक से अंबेडकरनगर के जैतपुर थाना अंतर्गत राजेपुर गांव निवासी दयाराम के घर वैवाहिक आयोजन में भाग लेने आ रहा था।

थाना क्षेत्र के मसोड़ा गांव के निकट स्थित पुलिया पर पहले से मौजूद एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, दो बदमाश उसके पास आए। एक ने उसकी कनपटी पर असलहा लगा दिया जबकि दूसरे ने उसकी जेब में रखा 12 हजार रुपये, सोने की चेन व बाइक की चाभी छीन ली।
विज्ञापन


इसके बाद उसकी बाइक छीन ली और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग खड़े हुए। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर एसओ अशोक यादव दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पीड़ित ने थाने में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है। उधर, दिनदहाडे़े हुई लूट की घटना से स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी व्याप्त हो गई।

उनका कहना था कि पुलिया के निकट पूर्व में भी लूट व छिनैती की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसे लेकर पुलिस प्रशासन से आवश्यक कदम उठाए जाने की मांग की गई लेकिन न इस तरफ कोई ठोस कदम उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें