फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया मांगा तो युवक पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर

Fri, 16 Dec 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अंतर्गत सेनपुर गांव निवासी एक युवक को बकाया रकम की मांग करना भारी पड़ा। आरोप के अनुसार विपक्षी ने हत्या करने की नीयत से उस पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इससे युवक का एक पैर जहां कट गया तो वहीं दूसरे पैर में फ्रैक्चर हो गया। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ। घायल को जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पीड़ित की पत्नी ने केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी। पुलिस को दी गई तहरीर के जरिये कमलेश निवासिनी सेनपुर ने कहा है कि उसका पति हरिप्रसाद (35) इसी थाना क्षेत्र के तकिया कानूनगो निवासी जितेंद्र पुत्र शंभू वर्मा के यहां बतौर ट्रैक्टर चालक कार्य करता है। आरोप है कि कई माह से उसकी पगार का भुगतान नहीं किया गया।

जब भी वह भुगतान के लिए कहता तो कुछ न कुछ बहाना बनाकर टाल दिया जाता। गुरुवार देर शाम वह थाना क्षेत्र के सया गांव निवासी जगराम के खेत की जोताई कर रहा था। वहां जितेंद्र भी मौजूद था। आरोप है कि इसी बीच जितेंद्र ने धक्का देकर उसके पति को नीचे गिरा दिया। इससे पहले कि हरिप्रसाद कुछ समझ पाता, जितेंद्र ने उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया।
विज्ञापन


इससे उसका बायां पैर घुटने से कट गया, वहीं दाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया। घटना के बाद जितेंद्र भाग खड़ा हुआ। हरिप्रसाद को पहले सीएचसी भीटी फिर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। एसओ शकुंतला उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें