फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में वृद्घा की मौत, छात्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अकबरपुर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर कालोनी निवासी फैसल (16) पुत्र याकूब सोमवार सुबह प्रथम पाली में हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए मोहल्ले के ही एक युवक के साथ बाइक से बेवाना की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन


रामपुर सकरवारी बाजार के निकट अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क पार कर रही बेवाना थाना क्षेत्र के रामपुर सकरवारी निवासी द्रोपती (75) पत्नी रामसुंदर से भिड़ गई। इसमें वृद्धा व बाइक सवार फैसल को गंभीर चोटें आईं। बाइक चला रहा युवक बाल बाल बच गया।

आननफानन दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फैसल की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें