थाना क्षेत्र अहिरौली के शमशुद्दीनपुर गांव निवासी एक वृद्ध ने सोमवार भोर में पारिवारिक कलह से ऊब कर ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
जानकारी के अनुसार अहिरौली थाना क्षेत्र के शमशुद्दीनपुर गांव निवासी रामयज्ञ निषाद (65) का रविवार रात किसी बात को लेकर परिवारीजनों से विवाद हो गया। सोमवार भोर में वह इससे खिन्न होकर घर से निकल पड़ा। अटवाई गांव के पास उसने ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना परिवारीजनों व ग्रामीणों को हुई तो सनसनी फैल गई। दर्जनों की संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। जानकारी होने पर अहिरौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।