फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर सोए बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

Thu, 24 Mar 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
चाकू से वृद्ध‍ की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के गढ़वल गांव में बुधवार रात घर के बाहर सो रहे एक वृद्ध की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। परिवारीजनों को घटना की जानकारी गुरुवार सुबह हुई। जानकारी पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। एसपी अजय कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और पूछताछ की।
विज्ञापन


मृतक बहू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है। गढ़वल निवासी गुरुवार विभूति नरायन (75) बुधवार को घर के बाहर सोए थे। गुरुवार सुबह चारपाई पर उनका शव मिला। विभूति के सिर पर चाकू के दो घाव थे। यह देख परिवारीजनों में चीख पुकार मच गई।

मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। जानकारी होने पर एसओ राजेसुल्तानपुर राजेश यादव व अन्य पुलिस कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन की। इसी बीच एसपी अजय कुमार सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया और परिवारीजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक विभूति के दो पुत्र गंगा प्रसाद व अनिल कुमार हैं। अनिल इलाहाबाद में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। गंगा प्रसाद घर पर रहकर खेती करता है। गंगाराम तीन दिन पूर्व अपनी बुआ के घर आजमगढ़ गया था। घर में उसकी पत्नी प्रेमशीला व दो पुत्र थे।

प्रेमशीला के मुताबिक गुरुवार सुबह सोकर उठने पर घर के बाहर ससुर का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। एसओ राजेश ने बताया कि प्रेमशीला की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। घटना की वजह का उल्लेख नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें