बैंक प्रबंधक पर मंगलवार को एक महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। इसकी जानकारी पर लोगों ने प्रबंधक के विरुद्ध जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस प्रबंधक व संबंधित महिला को थाने लेकर चली गई। पुलिस के मुताबिक वहां बाद में दोनों में समझौता हो गया।
जानकारी के अनुसार भीटी विकास खंड के एक ग्राम पंचायत में महरुआ थाना क्षेत्र की एक महिला सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत है। उसका भीटी थाना क्षेत्र के रिउना बाजार स्थित बड़ौदा पूर्वी उत्तर प्रदेश बैंक शाखा में खाता है।
मंगलवार पूर्वाह्न वह बैंक में धन निकासी के लिए पहुंची। आरोप है कि महिला ने शाखा प्रबंधक से 4 हजार रुपये तत्काल निकालने के लिए कहा। महिला का आरोप है कि इस पर शाखा प्रबंधक ने जल्दी काम कराने का हवाला देते हुए उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी।
उसने गुहार मचा दिया। वहां मौजूद और उपभोक्ता भी वहां जुट गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही एसओ भीटी चंद्रभान यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। वे महिला व शाखा प्रबंधक को थाने लेकर गए। बाद में पुलिस के मुताबिक थाने में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।