फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी व बेटी का कत्ल कर खुद को मारी गोली

Thu, 25 May 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
बसखारी में पत्नी व पुत्री की हत्या कर युवक द्वारा आत्महत्या करने के बाद जुटे ग्रामीण( - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
थाना क्षेत्र अंतर्गत चूना गली डफालीटोला निवासी एक युवक ने बंद कमरे में पत्नी व 7 वर्षीय पुत्री की अवैध असलहे से गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार कर जान दे दी। परिवारीजन किसी प्रकार दरवाजा तोड़कर अंदर गए, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। तीनों का शव बेड पर पड़े हुए थे।

घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर को अपने घेरे में ले लिया। एसपी सुधीर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और परिवारीजनों से आवश्यक पूछताछ की। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चूना गली डफाली मोहल्ला निवासी मोहम्मद रियाज (35) पुत्र मोहम्मद इशहाक की पत्नी मैहरुन्निशा (32) व एकमात्र संतान पुत्री जिगरा (7) वर्ष बुधवार अपराहन बाद घर के एक कमरे में मौजूद थीं। अनुुमान के मुताबिक मैहरुन्निशा व जिगरा उस समय सो रही थीं। इसी बीच रियाज भी वहां पहुंचा और उस कमरे को अंदर से बंद कर लिया।

इसके बाद उसने अवैध असलहे से पत्नी व पुत्री की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार लिया। ताबड़तोड़ तीन गोलियों की आवाज सुनकर अन्य कमरों में मौजूद परिवारीजन व मोहल्ले के लोग दौड़ पड़े। परिवारीजनों ने कमरा खोलना चाहा, लेकिन वह अंदर से बंद था। इस पर परिवारीजनों ने वहां मौजूद लोगों के प्रयास से दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का दृश्य देखकर सन्न गए। तीनों का शव बेड पर पड़ा हुआ था और असलहा भी बेड पर ही पड़ा था।
 
इस बीच जानकारी होने पर एसओ बसखारी महेंद्र प्रताप सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घर को चारों तरफ से घेर लिया। साथ ही सूचना उच्चाधिकारियों को देते हुए कमरा बंद कर पुलिस का पहरा बैठा दिया। एसपी सुधीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही परिवारीजनों से आवश्यक पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की।
बताया जाता है कि रियाज दो निजी फाइनेंस कंपनियों में काम करता था। इनमें से एक कंपनी बीते दिनों फरार भी हो गई थी। चर्चा है कि फरार कंपनी में जमा धन व लोगों के बकाए को लेकर वह परेशान रहा करता था।  दो भाइयों में से एक बड़े भाई इम्तियाज ने बताया कि बीते कुछ समय से वह मानसिक रूप से कुछ परेशान चल रहा था। उसके गले में भी तकलीफ थी।,

उसका इलाज आजमगढ़ जनपद के एक निजी अस्पताल में बीते छह माह से चल रहा था। बताया कि उसका भाई अत्यंत सरल स्वभाव का था। उसका कभी किसी से विवाद नहीं हुआ। पत्नी व बच्चों के प्रति भी उसका रवैया अच्छा था। उसने किन परिस्थितियों में इस प्रकार का कदम उठाया, यह समझ से परे है।
विज्ञापन


एसपी सुधीर सिंह ने बताया रियाज मानसिक तौर पर परेशान रहता था। उसका इलाज चल रहा था। वह फाइनेंस कंपनी में तो काम करता था, लेकिन कोई ऐसा दबाव या मामला नहीं था, जिसके चलते वह घटना को अंजाम दे। मानसिक बीमारी से ऊबकर ही उसने इस घटना को अंजाम दिया है। प्रकरण में केस दर्ज कराया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें