फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खान मुुबारक पर लगा गैंगेस्टर

Sat, 07 Nov 2015 10:36 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हंसवर पुलिस ने माफिया खान मुबारक व उसके गैंग के पांच साथियों पर  गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। खान मुबारक मौजूदा समय में रासुका के तहत बरेली जेल में निरुद्ध है।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन ने आपराधिक वारदातों में लिप्त बदमाशों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

एक दिन पूर्व फैजाबाद मंडल कारागार में निरुद्ध शातिर बदमाश सैफ को गोंडा और दुष्कर्म के मामले में जेल निरुद्ध हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्यमणि यादव को बस्ती जेल स्थानांतरित कर कड़ा संदेश दिया था।

इस बीच अब एसपी रोहन पी कनय के निर्देश पर हंसवर पुलिस ने माफिया खान मुबारक व उसके गैंग पर शिकंजा कसते हुए गैंगेस्टर की कार्रवाई की है। खान मुबारक को कुछ दिनों पहले ही फैजाबाद मंडल कारागार से बरेली जेल में स्थानांतरित किया गया था।
विज्ञापन


हंसवर एसओ अरशद सिद्दीकी का कहना है कि खान मुबारक के आतंक से क्षेत्र में पीड़ित लोग न तो उसके विरुद्ध केस दर्ज कराते हैं और न ही कोई उसके विरुद्ध गवाही देने के लिए राजी होता है।

इसी के मद्देनजर खान मुबारक निवासी हरसम्हार के साथ ही यहिया निवासी अरीबापुर, शकील अहमद निवासी हरसम्हार, हैप्पी पांडेय उर्फ रोहित निवासी साबुकपुर, अभिषेक सिंह निवासी साबुकपुर सभी थाना हंसवर, इंद्रजीत तिवारी निवासी बहोरापुर थाना टांडा पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। इनमें खान मुबारक बरेली जेल में निरुद्ध है जबकि उसके अन्य छह साथी जमानत पर बाहर हैं।

बताते चलें कि विगत 11 फरवरी को टांडा के सुलेमपुर परसावां में भूमि विवाद में खान मुबारक व उसके साथियों ने गोलीबारी की थी। मामले में पुलिस ने केस दर्जकर मुबारक व उसके छह साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बीते दिनों खान मुबारक के जेल से दो वीडियो सामने आने के बाद उसे बरेली जेल स्थानांतरित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें