फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के घायल भाई की मौत, तनाव

Sun, 21 Aug 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
घायल हरिद्वार की इलाज के दौरान मौत के बाद रोते परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में हुए संषर्घ में घायल पिंगरियावां ग्राम प्रधान के भाई हरिद्वार गौड़ का इलाज के दौरान रविवार को ट्रॉमा सेंटर में निधन हो गया। खबर मिलते ही एक तरफ जहां परिवार में रोना-पीटना मच गया, वहीं ग्रामीणों में इससे आक्रोश भी व्याप्त है। शव पहुंचने से घंटों पहले ही भीटी थाने की पुलिस गांव में तैनात कर दी गई। उधर, दूसरे पक्ष का एक घायल युवक ट्रॉमा में भर्ती है।
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि शुुुुक्रवार को पिंगरियावां प्रधान बैजनाथ व इसी ग्राम पंचायत के मैनेजर का पूरा निवासी धीरेंद्र सिंह के बीच चुनावी रंजिश के चलते विवाद हुुआ था। मारपीट तक पहुंचे इस विवाद को लेकर भीटी पुलिस की उदासीनता का ही नतीजा रहा कि शनिवार सुबह जब पुलिस के बुलावे पर  प्रधान बैजनाथ  भाई हरिद्वार व अन्य के साथ थाने जा रहे थे, तभी दूसरे पक्ष के साथ एक बार फिर विवाद हो गया।

आरोप है कि इस बार दूसरे पक्ष ने ग्राम प्रधान को रोककर मारपीट की। इसके बाद प्रधान के भाई द्वारा चलाई गई गोली से दूसरे पक्ष के संतोष सिंह घायल हो गए जबकि धीरेंद्र के भाई आलोक को प्रधान के समर्थकों ने पीट दिया था। घटना से आक्रोशित मैनेजर का पूरा के ग्रामीणों ने प्रधान व उनके भाई समेत कुल चार लोगों को जमकर पीटा।
विज्ञापन


घायल हुए सभी छह लोगों को बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। गंभीर रूप से घायल हरिद्वार व संतोष को बाद में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। रविवार सुबह हरिद्वार की इलाज के दौरान मौत हो गई।

निधन की जानकारी मिलते ही परिवारीजनों में रोना-पीटना मच गया। साथ ही ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के विरुद्ध आक्रोश फैल गया। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि पहले दिन ही मारपीट मामले में ठोस कदम उठाया गया होता तो दूसरे दिन हुआ संघर्ष रोका जा सकता था।

पुलिस ने पहले दिन की घटना को हलके में लिया जिसके चलते ही इस तरह का हादसा हुआ। उधर, पुलिस को भी हरिद्वार के निधन की खबर मिली तो वह शव आने से   पहले ही गांव पहुंच गई। वहां पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। देर शाम शव गांव पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें