फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान को मिली रंगदारी की धमकी

Tue, 24 May 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
विज्ञापन
बसखारी विकास खंड के शंकरबिशुनपुर गांव के ग्राम प्रधान से  रंगदारी मांगे जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी  है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शंकर बिशुनपुर गांव के ग्राम प्रधान  संतलाल पुत्र सहीदूराम मंगलवार दोपहर बाद बसखारी विकास खंड कार्यालय किसी  कार्य से आए हुए थे। इसी बीच 3 बजकर 6 मिनट पर उनके मोबाइल पर 9509328010  से फोन आया।

फोन रिसीव करने पर उधर से कहा गया कि बुधवार को मंडल कारागार में निरुद्ध बृजेश यादव से जाकर मिल लेना। यदि नहीं मिले, तो इसका बुरा  अंजाम होगा। यह कहने के बाद फोन काट दिया गया। इसके बाद उसने जब दोबारा उस  पर फोन किया, तो वह स्विच आफ मिला।
विज्ञापन


काफी देर तक तो ग्राम प्रधान की कुछ समझ  में ही नहीं आया कि वह इस संबंध में क्या करें। बाद में उन्होंने इसकी  जानकारी ब्लाक के कर्मचारियों को दी। इसके बाद हंसवर थाने पहुंचकर पुलिस को  पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।

ग्राम प्रधान  ने कहा कि बुधवार को वह एसपी से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी देंगे  और आवश्यक कार्रवाई की मांग करेंगे। प्रधान ने कहा कि हालांकि रकम तो नहीं बताई गई, लेकिन रंगदारी के लिए ही धमकी दी गई हे। एसओ ध्रुवचंद्र मौर्य ने कहा कि तहरीर मिली है। छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें