फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लोग डायरिया से पीडि़त

Sun, 21 Feb 2016 11:48 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इनमें दो कहा जहां निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, वहीं मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जबकि एक को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


बीते कुछ दिनों से मौसम में हो रहे बदलाव से विभिन्न प्रकार के संक्रामक रोग फैलने शुरू हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात अकबरपुर थाना क्षेत्र के मीरानपुर मोहल्ला निवासी संजय के छह माह के पुत्र पिंकू को उल्टी दस्त शुरू हो गई। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसी थाना क्षेत्र के पेवाड़ा मोहल्ला निवासी जमशेद (58) पुत्र शहंशाह शनिवार रात डायरिया के शिकार हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। जलालपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर बाजार निवासिनी संगीता (54) पत्नी राजदेव को रविवार सुबह उल्टी दस्त शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजनों ने पहले घरेलू इलाज किया, लेकिन जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। टांडा थाना क्षेत्र के चौक निवासी मोहम्मद शरीफ (46) पुत्र इदरीस शनिवार रात डायरिया के शिकार हो गए। उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें