फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में पांच घायल

Thu, 04 Jan 2018 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। इनमें अक युवक की हालच गंभीर बताई जाती है। उसे उसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। अन्य दुुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये हादसे जलालपुर, जहांगीर गंज, सम्मनपुर और टांडा थाना क्षेत्रों में हुए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जलालपुर थाने के जलालपुर निवासी मोहम्मद रफी (32) पुत्र असलम गुरुवार सुबह बाइक से अकबरपुर आ रहा था। नगर के निकट एक तेज रफ्तार जीप ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

जहांगीरगंज थाना क्षेत्र जल्लापुर गांव निवासी अरविंद (32) पुत्र चंद्रभान बुधवार देर शाम गांव के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। घटना के समय वह बाइक से जहांगीरगंज से घर जा रहा था। उसे सीएचसी जहांगीरगंज ले जाया गया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अकबरपुर थाना क्षेत्र  के जमुनीपुर निवासी नरसिंह नरायन (40) पुत्र जगदीश बुधवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय जमुनीपुर बाजार के निकट पिकअप की टक्कर से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सम्मनपुर थाने के कस्बा निवासी राधेश्याम (42) पुत्र गंगाराम गुरुवार सुबह बाइक से जलालपुर जाते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी जलालपुर, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। टांडा थाना क्षेत्र के सूरापुर गांव निवासी बजरंग बहादुर (40) पुत्र मदनलाल बुधवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय बाजार के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें