फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू मैजिक की चपेट में आकर वृद्ध की मौत 

Wed, 24 Jan 2018 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

बेकाबू मैजिक व बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई। जबकि, बाइक चला रहे युवक को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पुुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


यहां हालत गंभीर होने पर महिला को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।  जैतपुर थाना अंतर्गत बंदीपुर निवासी अवनीश (32) व आजमगढ़ के अतरौलिया थाना अंतर्गत प्रतापपट्टी गांव निवासी सत्यप्रकाश (65) एक ही बाइक से मंगलवार देर शाम बंदीपुर से अकबरपुर आ रहे थे। बताया जाता है कि वे शहजादपुर पुलिस चौकी के निकट पहुुंचे, तो इसी बीच सामने से आ रहे तेज रफ्तार मैजिक वाहन से टक्कर हो गई।

दोनों को गंभीर चोटें आईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। गंभीरावस्था में युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घरवालों के अनुसार सत्यप्रकाश बंदीपुर रिश्तेदारी में आए थे। मंगलवार देर शाम वे कुछ खरीददारी के लिए अकबरपुर जा रहे थे।
विज्ञापन


उधर, सम्मनपुर थाना अंतर्गत कुर्कीबाजार निवासिनी संगीता देवी (55) पत्नी राम अवध बुधवार सुबह उस समय जीप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई, जब वह घर के पास सड़क पार कर रही थी। हादसे में गंभीरावस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

इसी थाना अंतर्गत सम्मनपुर निवासी रामउजागिर (38) मंगलवार देर शाम बाइक से जलालपुर से घर जाने के दौरान बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत जमुनीपुर बाजार निवासी रामनिहोर (55) मंगलवार देर शाम उस समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया, जब वह बाइक से अकबरपुर से घर जा रहा था। गांव के पास हुई घटना के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें