फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में आठ लोग घायल

Sat, 09 Apr 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : demo pic
विज्ञापन
थाना क्षेत्र हंसवर व भीटी में मामूली बात को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। हंसवर क्षेत्र में पांच व भीटी क्षेत्र में तीन लोग घायल हो गए। थाना क्षेत्र हंसवर के मोहम्मदपुर मुसलमान गांव के मोहम्मद अख्तर पुत्र मोहम्मद अयूब और अजय सिंह के बीच काफी दिनों से भूमि विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


इसी बीच सूख कर गिरे एक महुए के पेड़ की लकड़ी काटने के लिए दोनों पक्ष आमादा थे। इसी विवाद को लेकर शनिवार को दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों से तीन महिलाओं समेत पांच लोग भी घायल हो गए।

इस संबंध में पुलिस ने मोहम्मद अख्तर पुत्र अयूब की तहरीर पर तालुकदार पुत्र जान मोहम्मद, मोहम्मद शमी पुत्र हसन, मनोज पुत्र जगन्नाथ, प्रमोद पुत्र अजय सिंह के विरुद्ध तथा दूसरे पक्ष से मालती सिंह पत्नी अजय सिंह की तहरीर पर अयूब, अख्तर, जफर, परवेज, पप्पू के विरुद्घ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


 उधर, भीटी थाना क्षेत्र के जूआ गांव निवासी आत्मा बेगम पत्नी इरशाद अहमद व जहरुल निशा पत्नी ईदू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला यहां तक पहुंच गया कि दोनों के परिवारीजन आमने-सामने हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।

इसमें एक पक्ष से आत्मा बेगम व उसके पती इरशाद को चोटें आयी हैं, जबकि दूसरे पक्ष से जहरुल निशा भी घायल हैं। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। बाद में दोनों पक्षों ने भीटी थाने में घटना की तहरीर दी। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें