फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या मामले में पति समेत पांच पर केस

Wed, 01 Mar 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
दहेज - फोटो : symbolic
विज्ञापन
एक सप्ताह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की हुई मौत के मामले में मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। बताते चलें कि भीटी थाना क्षेत्र के बौरे गांव में गत 23 फरवरी को आभा मिश्रा पत्नी राजेन्द्र मिश्र का शव घर के एक कमरे में फंदे पर लटकता मिला था।
विज्ञापन


ससुरालीजनों के मुताबिक आभा ने किसी कारणवश फांसी लगाकर जान दे दी, जिसके बारे में उन लोगों को जानकारी नहीं हो पा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। इस बीच फैजाबाद जिले के हैदरगंज सिरसा निवासी आभा की मां गीता देवी ने भीटी थाने में तहरीर दी।

आरोप लगाया कि उसकी पुत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या नहीं की है। बल्कि उसके ससुराल वालों ने दहेज के चलते उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में मां गीता की तहरीर पर पति राजेन्द्र मिश्र समेत ससुर रामचन्द्र मिश्र, सास, ननद व देवर कौशलेन्द्र पर दहेज हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली। एसओ देवीचरन गुप्त ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें