फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी प्रत्याशी को अगवा कर पीटा

Tue, 27 Oct 2015 10:54 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर पूर्वी से जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ रहे एक निर्दलीय प्रत्याशी का मंगलवार देर सायं लग्जरी वाहन सवार बदमाशों ने सोहगूपुर चौराहे से अपहरण कर लिया। इसके बाद उनकी पिटाई करने के बाद कुछ दूर ले जाकर छोड़ दिया। घटना से नाराज प्रत्याशी के समर्थकों ने सोहगूपुर चौराहे पर जाम लगा दिया। घायल प्रत्याशी को सीएचसी नगपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर छानबीन करके आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन



जैतपुर थाना अंतर्गत सोहगूपुर गांव निवासी चिरौंजीलाल पुत्र लालबहादुर जलालपुर पूर्वी से जिला पंचायत सदस्य पद के निर्दल उम्मीदवार हैं। मंगलवार को चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद वे कुछ समर्थकों के साथ सोहगूपुर बाजार के निकट लोगों के घर-घर जाकर अपने पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे थे। देर सायं एक लग्जरी वाहन चिरौंजीलाल के पास आकर रुका और उसमें सवार कुछ लोगों ने उन्हें अंदर खींच लिया। इसके बाद उन्हें लेकर जलालपुर की तरफ जाने लगे। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। गुहार पर तमाम लोग एकत्र हो गए और वाहन का पीछा करने लगे। बताया जाता है कि वाहन में सवार लोगों ने चिरौंजीलाल की पिटाई की और कुछ दूर आगे जाकर उन्हें वाहन से नीचे ढकेल दिया।


इस बीच घटना से नाराज समर्थकों व ग्रामीणों ने सोहगूपुर चौराहे पर जाम लगा दिया। वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। जानकारी होने पर एसओ ओपी शर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। इससे पहले घायल प्रत्याशी को सीएचसी नगपुर में भर्ती कराया गया। पुलिस  ने जाम लगाए समर्थकों को समझाने का  प्रयास शुरू कर दिया। समाचार प्रेषण तक जाम लगा हुआ था। एसओ ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर छानबीन करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें