फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड शिक्षक को बट से घायल कर एक लाख लूटा

Tue, 05 Jul 2016 11:08 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
सम्मनपुर थाना अंतर्गत पलई रामनगर के निकट बैंक से धनराशि निकालकर मोपेड से घर जा रहे एक सेवानिवृत्त शिक्षक से सोमवार देर शाम बाइक सवार तीन सशस्त्र बदमाशों ने असलहे के बल पर एक लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


इसके बाद सिर पर असलहे के बट से वार कर घायल दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सम्मनपुर थाना अंतर्गत रामनगर नरसिंहपुर जैतपुर गांव निवासी बाबूराम यादव (70) पुत्र खुड़भुड़ सोमवार दोपहर बाद मोपेड से बरियावन स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा पहुंचे। यहां से उन्होंने 1 लाख रुपये निकला और उसे मोपेड की डिग्गी में रखा।
विज्ञापन


बताया जाता है कि बाबूराम की पोती की मंगलवार शाम बरीछा है। इसी के सिलसिले में उन्होंने धनराशि निकाली थी। इसके बाद वह अन्य काम निपटाकर देर शाम वापस घर जाने लगे। जब वह पलई रामनगर बाजार से गांव के मोड़ पर पहुंचे, तो इसी बीच उन्हें ओवरटेक करते हुए एक बाइक पर सवार तीन बदमाशाें ने उन्हें रोक लिया

इससे पहले कि बाबूराम कुछ समझ पाते दो बदमाश उनके निकट आ गए। एक बदमाश ने उन पर असलहा तान दिया, जबकि दूसरा मोपेड की डिग्गी से रुपये निकालने लगा। बाबूराम ने जब इसका विरोध किया, तो दूसरे बदमाश ने असलहे की बट से उनके सिर पर वार कर घायल कर दिया।

इसके बाद डिग्गी में रखा एक लाख रुपये निकाल लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग खड़े हुए। लूट की घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

इस बीच सूचना मिलने पर एसओ त्रिभुवन वर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों की धरपकड़ के लिए घेराबंदी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ श्री वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें