टांडा थाना क्षेत्र के मुुबारकपुर मोहल्ले में कुछ लोगों ने घर में घुसकर एक दंपती की पिटाई कर दी। इससे दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने घटना की सूचना टांडा पुलिस को दी। घायल दंपती को जिला अस्पताल भेजा गया है।
टांडा थाने में मुबारकपुर मोहल्ला निवासी रामदेव के मुताबिक वह सोमवार शाम घर में था। उसके घर के सामने एक पूजा पंडाल लगा है। किसी ने पंडाल पर बज रहे डीजे को दूसरी तरफ कर दिया। इसी बात को लेकर पूजा पंडाल से जुड़े लोग आक्रोशित हो गए और एकजुट होकर उसके घर पर हमला कर दिया।
घर में मौजूद उसकी पत्नी गीता देवी व उसे पीट दिया। जबकि उसने डीजे को छुआ तक नहीं था। घायल की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।