फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल शॉप का ताला तोड़ डेढ़ लाख की चोरी

Thu, 09 Jun 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
चोरी - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
थाना अंतर्गत हुसेनपुर खुर्द स्थित एक मोबाइल शॉप का शटर तोड़कर चोरों ने पांच हजार रुपये नकदी समेत लगभग डेढ़ लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने इस दुकान के सामने स्थित एक कपड़े की दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पीड़ित ने थाने में  तहरीर दी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र जहांगीरगंज अंतर्गत भौरा निवासी मनोज मौर्या की हुसनपुर खुर्द में मोबाइल की दुकान है। बुधवार को वह दुकान बंद कर घर चला गया। गुरुवार सुबह शटर का ताला टूटा हुआ मिला। किसी अनहोनी की आशंका में वह दुकान के अंदर गया तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गया।

चारों तरफ सामान बिखरा पड़ा हुआ था। देखते ही देखते आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। इस बीच जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का गंभीरता से जायजा लिया।
विज्ञापन


बाद में पीड़ित ने थाने में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। प्रभारी एसओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के अनुसार चोरों ने पांच हजार रुपये की नकदी के अलावा तीन दर्जन मोबाइल सेट व रिचार्ज कूपन समेत कुल डेढ़ लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया।

बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। बताया जाता है कि चोरों ने इस दुकान के सामने स्थित मनोज ठठेरा की कपड़े की दुकान का भी ताला तोड़ने का प्रयास किया था लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें