फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों पर फावड़ों से हमला, पांच जख्मी

Fri, 30 Oct 2015 11:29 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इसकी जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज से बड़ी संख्या में छात्र रेलवे स्टेशन पहुंच गए। कई चक्र में मारपीट से पांच से अधिक लोग घायल हुए है। सूचना पर अकबरपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस के दोखते ही अराजक तत्व भाग गए। मेडिकल कालेज के छात्रों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक राजकीय मेडिकल कालेज सद्दरपुर में आयोजित फ्रेशर पार्टी में भाग लेकर दो छात्र ट्रेन से घर जाने के लिए शुक्रवार सुबह अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां वे दोनों एक दुकान के निकट खड़े होकर चाय पीने लगे। इस बीच एक युवती उन्हें रोते हुए दिखाई दी।

उन्होंने उससे रोने का कारण जानना चाहा तो वहां मौजूद कुछ अराजक तत्वों ने उन्हें शांत रहने की चेतावनी दी। दोनों छात्रों ने इसके बाद युवती से पूछा कि उसे कोई समस्या है क्या । इतने पर वहां मौजूद अराजक तत्वों ने दोनों छात्रों के साथ बदसलूकी शुरू कर दी और फिर उनकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन


दोनों छात्रों ने फौरन इसकी जानकारी मेडिकल कॉलेज के अपने साथी छात्रों को दी। जानकारी मिलने पर छात्र वहां पहुंचने लगे। छात्रों को गोलबंद होता देख अराजक तत्वों ने उन्हें फावड़ा व बेलच लेकर दौड़ा लिया। छात्र जान बचाने के लिए इधर उधर भागे।  छात्रों ने इस घटना की भी सेलफोन अन्य साथियों को दे दी।

सूचना मिलते ही बाद तमाम छात्र विभिन्न वाहनों से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंच गए। अराजक तत्वों ने पहले तो उन्हें भी ललकारा, लेकिन बाद में छात्रों की संख्या बढ़ती देख वे सब भागने लगे। इसी बीच प्लेटफार्म नंबर एक के बाहर छात्रों व अराजक तत्वों के बीच भिड़ंत हो गई। इसमें पांच छात्र चोटिल हो गए।

अराजक तत्वों द्वारा धारदार हथियार उठा लेने से छात्र सहम गए। इससे वहां मौजूद यात्रियों में भी भगदड़ मच गई। इसी बीच किसी ने अकरबपुर पुलिस को जानकारी दी। कोतवाल योगेश शाह कई दरोगा व बड़ी तादाद में पुलिसकर्मियों को लेकर स्टेशन पहुंच गए। पुलिस को देखते ही इधर उधर मौजूद अराजक तत्व भाग निकले।

पुलिस ने इसके बाद कई घरों में तलाशी अभियान भी चलाया, लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया। पुलिस ने काफी देर तक स्टेशन के इर्द गिर्द गश्त भी की। छात्रों ने अकबरपुर कोतवाली पुलिस को घटना के संदर्भ में लिखित तहरीर भी दी। उधर कोतवाल योगेश शाह ने बताया कि मामले में जांच चल रही है।

अक्सर करते रहते अराजकता
अकबरपुर रेलवे स्टेशन के निकट कुछ स्थानीय शातिर युवकों का जमावड़ा लगा रहता है। इनमें से कई के विरुद्घ अकबरपुर थाने में केस भी दर्ज है। इसके बाद भी पुलिस ऐसे लोगों के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई नहीं कर पा रही। स्टेशन पर आने वाले यात्रियों के साथ अक्सर ये मारपीट करते रहते हैं।

इन अराजक तत्वों द्वारा स्टेशन परिसर के निकट से अवैध ढंग से वाहन भी चलवाए जाते हैं। बिना नंबर के वाहन चलवाने के लिए यह लोग हर समय मारपीट पर तैयार रहते हैं। अभी बीते दिनों ही शहजादपुर के कई युवकों से विवाद में जमकर मारपीट हुई थी। इससे पहले एक होटलकर्मी से विवाद ने भी खासा तूल पकड़ा था। रेलवे टिकट की बुकिंग पर भी इनका दबदबा रहता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें