फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर किया हमला

Thu, 09 Jun 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में पशु तस्करों के पथराव से क्षतिग्रस्त हुई महरुआ थाने की जीप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीछा किए जाने के दौरान पिकअप सवार पशु तस्करों ने बुधवार रात पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों की बौछार कर दी। इससे जहां अहिरौली व महरुआ थाने की पुलिस जीप क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं एक दरोगा समेत दो सिपाही घायल भी हो गए।
विज्ञापन


तस्करों का दुस्साहस इतना कि उन्होंने पुलिसकर्मियों को रोकने के लिए कई राउंड हवाई फायरिंग भी की और इसी की आड़ में वे भाग निकलने में कामयाब रहे। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की लेकिन वह लकीर पीटने तक ही सीमित रही। महरुआ थाने में इस मामले में आठ अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने घटना में शामिल लोगों का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पशु चोरी व तस्करी की लगातार बढ़ती घटनाओं के बीच बुुधवार रात अहिरौली पुलिस टीम ने थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक पिकअप का संदेह के आधार पर यादवनगर के निकट से पीछा किया।
विज्ञापन


वाहन को तिरपाल से ढका गया था। दरअसल इन दिनों ऐसे वाहनों से ही पशुओं की चोरी व तस्करी हो रही है। पुलिस टीम को देखते ही वाहन लेकर तस्कर महरुआ की तरफ भागने लगे। महरुआ पुलिस को सूचित कर अहिरौली पुलिस ने पीछा शुरू कर दिया।

महरुआ पुलिस ने गूगुरगंज चौराहे पर नाकेबंदी की लेकिन शातिर पशु तस्कर नाकेबंदी के बावजूद वाहन को एक किनारे से लेकर अकबरपुर की तरफ भागने में सफल रहे। यहां से महरुआ व अहिरौली दोनों थानों की पुलिस टीमों ने पीछा शुरू किया। हालांकि पशु तस्कर पूरी तैयारी में थे।

उन्होंने पुलिस टीम को निशाना बनाकर ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। पत्थर लगने से अहिरौली व महरुआ थाने की पुलिस जीप का अगला शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। इससे महरुआ थाने की जीप चला रहे सिपाही अमरेश सिंह यादव तथा जीप पर आगे बैठे दरोगा राजेश्वर मिश्र घायल हो गए।

अहिरौली थाना का भी एक सिपाही पत्थरबाजी में चोटहिल बताया जाता है। तस्करों की पत्थरबाजी से भी जब पुलिस टीम नहीं रुकी तब उन्होंने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम को इसका अंदाजा नहीं था और न ही वह इसके लिए तैयार थी।

तस्करों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी तो पत्थरबाजी में चोटहिल होने से हलकान हुए पुलिसकर्मी सन्न रह गए। बताया जाता है कि तस्करों की कई चक्र हवाई फायरिंग ने पुलिसकर्मियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद तस्कर आसानी से भागने में सफल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें