उरई (जालौन)। डीलर की शिकायत पर पुलिस ने छापा मारकर 400 बोरी सीमेंट को कालाबाजारी करते रंगे हाथाें पकड़ कर जब्त कर लिया। पुलिस मामले में कार्रवाई की बात कर रही है। थाना व कस्बा कुठौंद निवासी योगेंद्र भदौरिया ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक कंपनी का एजेंट है। एक ट्रक चार सौ बोरियां सीमेंट की जालौन रोड निवासी भोले सोनी के यहां अवैध तरीके से उतार रहा है। इस पर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे ने मौके पर जाकर सीमेंट को जब्त कर थाने लाए हैं। पुलिस ने मामले में कार्रवाई की बात कही है।