फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिकों पर लगाया पति की हत्या का आरोप

Tue, 27 Oct 2015 10:58 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र में झाड़फूंक के दौरान एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। मामले में मृतक की पत्नी ने दो तांत्रिकों पर तंत्र-मंत्र कर पति को मार डालने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन



राजेसुल्तानपुर के शंकरपुर टप्पा हवेली निवासी बलिराम (35) सऊदी अरब में नौकरी करता था। कुछ दिनों पूर्व ही वह गांव लौटा था। बलिराम की पत्नी उर्मिला का कहना है कि, कुछ दिनों से परिवारीजनों द्वारा पति पर तंत्रमंत्र कराया जा रहा था। दरअसल सऊदी अरब जाने से पहले तो बलिराम यहां रहकर मजदूरी आदि काम करता था। सऊदी अरब से लौटने के बाद उसने तेंदुआईकला में अलग घर बनवा लिया और वहीं पत्नी के साथ रहने लगा। बलिराम की पत्नी उर्मिला के मुताबिक इसी बात को लेकर परिवार के अन्य सदस्य खफा थे। 


उर्मिला के मुताबिक वशीकरण के लिए परिवार के लोग तेंदुआईकला व पदुमपुर के दो तांत्रिकों को बुलाकर तंत्र-मंत्र करा रहे थे। तांत्रिकों ने बलिराम पर इतने जुल्म ढाए की उसकी मौत हो गई। इस पर परिवार के लोगों ने आनन-फानन में बलिराम का अंतिम संस्कार कर दिया। उर्मिला ने थाने में दो तांत्रिकों के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष चंद्रभान यादव ने बताया कि छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें