फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्टाहार के गबन में लिपिक पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल विकास परियोजना के ब्लाक बढ़पुरकार्यालय से मई का 40 आंगनबाड़ी केंद्रों का पुष्टाहार अकेले एक लिपिक हजम कर गया। जांच में पुष्टि होने पर लिपिक के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन



ब्लाक बढ़पुर की बाल विकास परियोजना कार्यालय के लिपिक ने पुष्टाहार गायब कर दिया। इसकी शिकायत पर जिलाधिकारी ने जांच कमेटी गठित की। कमेटी के जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव लोचन मिश्रा, सीडीपीओ मोहम्मदाबाद व एसडीएम ने जांच की। इस पर 421 बैग गायब किए जाने की पुष्टि हुई।


इस पर सीडीपीओ बढ़पुर ऊर्षा मौर्या ने कार्यालय के लिपिक अंकित के खिलाफ शहर कोतवाली में गबन का मुकदमा दर्ज कराया। एक बैग में पुष्टाहार के 20 पैकेट होते हैं। एक किलो के एक पैकेट की सरकारी कीमत 22.50 रुपये है। इससे गबन किए गए पुष्टाहार की कीमत करीब एक लाख 89 हजार रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विदित है कि मृतक आश्रित में नौकरी पाए लिपिक अंकित पर बदायूं में भी गबन का आरोप लगा था। वहां उसकी पहली पोस्टिंग थी।


पुष्टाहार के गबन में लिपिक पर मुकदमा

421 बैग गायब कर करीब 1.89 लाख रुपये गबन का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें