फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौने तीन किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। अहिरौली पुलिस ने गुरुवार देरशाम गश्त के दौरान दो युवकों को करीब पौने तीन किलो अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। बाद में दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि वह गुरुवार शाम थाने की टीम के साथ गश्त पर थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक अवैध गांजा लेकर अयोध्या जनपद से अंबेडकरनगर सीमा में प्रवेश करने वाले हैं। पुलिस टीम ने सूचना मिलते ही अहिरौली थाना क्षेत्र के पटेलनगर के पास घेराबंदी कर ली। सूचना के मुताबिक दोनों युवक वहां पहुंच गए।

पुलिस टीम ने दोनों को दबोच लिया। तलाशी ली तो दोनों के पास से 2 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ। दोनों को थाने लाकर पूछताछ की गई तो पूछताछ की गई तो एक ने अपनी पहचान राकेश कुमार निवासी हाथपाकड़ व दूसरा शिशुपाल पांडेय निवासी तिवारीपुर के रूप में कराई। बाद में दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें