फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार वृद्ध किसान को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। अकबरपुर-जलालपुर मुख्य मार्ग पर गुरुवार देर शाम बेकाबू वाहन ने गेहूं काटकर खेत से लौट रहे साइकिल सवार किसान शिवचरण (65) को कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में शिव चरण की मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर परिवारीजनों ने घायल वृद्ध को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कटघरमूसा निवासी शिवचरण गुरुवार को खेत में गेहूं काटने गए थे। देरशाम वह गेहूं काटकर साइकिल से घर लौट रहे थे। वह अकबरपुर-जलालपुर मुख्य मार्ग पर पहुंचे, तभी अकबरपुर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया। इससे वह घायल होकर सड़क पर गिर पडे़, और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

आस पास के लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी, और आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में रोना पिटना मचा है। जानकारी पर एसओ प्रदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें