फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार व ऑटो की आमने सामने भिड़त, 6 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार व ऑटो की टक्कर में छह घायल
विज्ञापन



अंबेडकरनगर। टांडा में इनमियापुर बाजार के पास सोमवार सुबह कार व ऑटो की आमने-सामने जोरदार टक्कर में छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।


लखनऊ के कैंट थाना क्षेत्र के लीलमथा बाजार तोपखाना निवासी पुंगेश यादव (30) पुत्र रामहरख सोमवार पूर्वाह्न अपने परिवार के साथ कार से टांडा जा रहे थे।


जब वे टांडा कोतवाली अंतर्गत इनमियापुर बाजार पहुंचे, तो एक साइकिल सवार अचानक कार के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सवारियां लेकर टांडा से अकबरपुर जा रहे आटो से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने कार व आटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला।


दुर्घटना में कार में सवार पुंगेश, उनकी पत्नी पूजा (27), लालता देवी (30) पत्नी दिनेश यादव, श्वेता यादव (13) पुत्री दिनेश और ऑटो सवार इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत इल्तिफातगंज निवासिनी शहरीन (22) पत्नी इरशाद बेग व फरीदुन्निशा (23) पत्नी मोहम्मद इब्राहिम घायल हो गईं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां फरीदुन्निशा की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें